AE साहब को लगाई फटकार 72 घंटे के अंदर रोड़ की जांच और कार्रवाई नहीं हुई तो JCB लगाकर पुरा रोड़ उखाड़ देंगें : पूर्व विधायक राजकुमार यादव
करोड़ों की लागत से निर्माणाधीन बस्तीकुरा - कुड़ियामों से थम्भाचक रोड की जांच एसीबी टीम की मांग
गिरिडीह तिसरी से मनोज लाल बर्नवाल की रिपोट
गिरिडीह: जिले के तिसरी प्रखंड अंतर्गत खिजुरी भाया बस्तीकुरा - कुड़ियामों से थम्भाचक तक बनने वाली प्रधान मंत्री ग्राम सडक योजना की घोर लापरवाही मामला की शिकायत पर संज्ञान में लेते हुए पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने स्थल पर पहुंच कर भड़क उठे और स्थल पर से ही वीडियो कॉल के माध्यम AE साहब को रोड की भ्रष्टाचार की पोल खोल कर रख दिया।
पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने AE से 72 घंटे के अन्दर निरीक्षण कर संवेदक के ऊपर करवाई करने की मांग की साथ ही अगर तय समय के अंदर अगर करवाई नहीं हुई तो जेसीबी लगाकर पूरा रोड को उखाड़ कर फेक दिया जाएगा।
राजकुमार यादव ने कहा जनवरी–फरवरी सत्र में यह मामला को उठाया जाएगा और रोड निर्माण की एंटी करप्शन ब्यूरो से जांच करवाने की मांग की जाएगी साथ ही दोषी के विरुद्ध करवाई की मांग की जाएगी। किसी भी कीमत पर भाकपा माले बर्दाश्त नहीं करेगी करोड़ों की लागत से बस्तीकुरा - कुड़ियामों से थम्भाचक रोड का निर्माण बिना माप दंड का ठिकेदार के द्वारा रोड बनवायाा जाए जिसका भाकपा माले भ्रष्टाचार के विरुद्ध मुख्य मंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर ऐसे मन मर्जी ठिकेदार के विरुद्ध करवाई करवाने का काम करेगी। वही ग्रामीणों ने भी सड़क निर्माण में हुई गड़बड़ियों को लेकर नाराजगी जताई और जांच की मांग की। मौके पर बालेश्वर यादव, मुन्ना गुप्ता, राजकुमार शर्मा, जयनारायण यादव, जागो मरांडी आदि ग्रामीण लोग थे।
इसे भी पढ़ें: युवा कांग्रेस में भरोसे की जीत: पंकज कुमार लगातार दूसरी बार चौपारण प्रखंड अध्यक्ष निर्वाचित