ऐप पर पढ़ें

युवा कांग्रेस में भरोसे की जीत: पंकज कुमार लगातार दूसरी बार चौपारण प्रखंड अध्यक्ष निर्वाचित

युवा कांग्रेस चौपारण प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में युवा और जुझारू नेता पंकज कुमार ने एक बार फिर अपना परचम लहराया है, ऑनलाइन माध्यम से कराए...
WhatsApp Group Join Now
युवा कांग्रेस में भरोसे की जीत: पंकज कुमार लगातार दूसरी बार चौपारण प्रखंड अध्यक्ष निर्वाचित

ऑनलाइन मतदान में 228 वोटों के भारी अंतर से दर्ज की जीत, कार्यकर्ताओं में उत्साह

चौपारण। युवा कांग्रेस चौपारण प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में युवा और जुझारू नेता पंकज कुमार ने एक बार फिर अपना परचम लहराया है। ऑनलाइन माध्यम से कराए गए मतदान में पंकज कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार दूसरी बार चौपारण प्रखंड अध्यक्ष का पद हासिल किया। चुनाव परिणामों के अनुसार पंकज कुमार को कुल 431 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी एमडी बेलाल को 203 मत मिले। वहीं तीसरे उम्मीदवार आशीष प्रसाद गुप्ता को 9 वोट हासिल हुए। इस तरह पंकज कुमार ने 228 वोटों के भारी अंतर से जीत दर्ज कर संगठन में अपनी मजबूत पकड़ साबित की।

इससे पहले भी पंकज कुमार प्रखंड अध्यक्ष के रूप में अपनी सक्रियता, संगठनात्मक मजबूती और युवाओं के मुद्दों को मजबूती से उठाने के लिए पहचाने जाते रहे हैं। उनकी दोबारा जीत को कार्यकर्ताओं ने युवाओं के भरोसे और संगठन की नीतियों की जीत बताया है। चुनाव में जीत के बाद पंकज कुमार ने कहा कि आप सभी के प्यार, आशीर्वाद और मेहनत से मैं युवा कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष चौपारण का चुनाव 228 वोटों से जीत पाया हूँ। यह जीत केवल मेरी नहीं, बल्कि आप सभी के विश्वास और समर्थन की जीत है। मैं आपके भरोसे के लिए आभारी हूँ और पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ युवाओं की आवाज़ बनकर संगठन को और मजबूत करने का कार्य करता रहूँगा। आपका सहयोग ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। दोबारा ताजपोशी से युवा कांग्रेस चौपारण प्रखंड में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। कार्यकर्ताओं को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा और युवाओं की समस्याओं को लेकर संघर्ष तेज किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: चौपारण में अटल स्मृति सम्मेलन में जुटे भाजपाई, बोकारो के पूर्व विधायक विरंची नारायण और विधायक मनोज यादव हुए शामिल, जरूरमंदो के बीच हुआ कंबल का वितरण

जीत की घोषणा होते ही पंकज कुमार को बधाई देने वालों का तांता लग गया। क्षेत्र के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों और शुभचिंतकों ने उन्हें जीत की शुभकामनाएं दीं और कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त होगा। बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला यादव, जिला परिषद सदस्य रविशंकर अकेला यादव, 20 सूत्री अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, राजेंद्र राणा, गुलाब यादव, मुखिया उपेन्द्र यादव,जितेंद्र कुमार, बबलू रविदास, रेवाली पासवान, अजय राय, डिंपू जैन, टुन्नु वर्णवाल, महेश केसरी, अशोक सिंह, रंजीत कुमार, पप्पू यादव, राजेश यादव, राजेश यादव (केदली), घनश्याम प्रसाद, सुधीर चंद्रवंशी, शशि कुमार, मिथलेश शर्मा, रामभरोश, प्रेम चंद्रवंशी, सुनील कुमार, योगेंद्र कुमार, संदीप, संतोष दास, बीरेंद्र खरवार, अमलेश यादव, अजय कुमार दास, संजय तुरी, विकास केशरी, सुखदेव रविदास, दशरथ यादव, प्रकाश यादव, विकास गुप्ता, उदय, धीरज, गुड्डू, सूरज, विजय, मोहन, राजू सहित कई अन्य लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

इसे भी पढ़ें: क्रिसमस के रंग में रंगीं अभिनेत्री शिवानी शर्मा, फैन्स और शुभचिंतकों को दी दिल से शुभकामनाएं


  1. युवा कांग्रेस चौपारण प्रखंड अध्यक्ष पंकज कुमार बने
  2. पंकज कुमार दूसरी बार युवा कांग्रेस चौपारण अध्यक्ष
  3. चौपारण युवा कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव
  4. युवा कांग्रेस चौपारण में दोबारा पंकज कुमार अध्यक्ष
  5. पंकज कुमार युवा कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष चौपारण
  6. झारखंड युवा कांग्रेस चौपारण की खबर
  7. चौपारण प्रखंड युवा कांग्रेस अध्यक्ष कौन बने
  8. पंकज कुमार युवा कांग्रेस
  9. चौपारण युवा मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष
  10. चौपारण युवा कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष का नाम

हमारे Whats App न्यूज ग्रुप से जुड़ें, आप हमें Facebook, Twitter, और Instagram पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Post a Comment