रांची। भारतीय सिनेमा से लेकर अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी सशक्त पहचान बना चुकी जानी-मानी अभिनेत्री और इंटरनेशनल परफॉर्मर शिवानी शर्मा ने क्रिसमस के पावन अवसर पर अपने लाखों प्रशंसकों और शुभचिंतकों को दिल से शुभकामनाएं दी हैं। अभिनेत्री ने इस खास मौके पर सोशल मीडिया के माध्यम से प्यार, शांति और खुशहाली का संदेश साझा करते हुए सभी के जीवन में सकारात्मकता की कामना की।
क्रिसमस के अवसर पर अपने संदेश में शिवानी शर्मा ने कहा कि यह त्योहार सिर्फ केक काटने या उपहार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आपसी प्रेम, सौहार्द और इंसानियत को मजबूत करने का अवसर है। उन्होंने अपने फैन्स से आग्रह किया कि वे इस त्योहार को अपने परिवार और प्रियजनों के साथ मनाएं और खुशियां बांटें।
वहीं मीडिया से बातचीत के दौरान अभिनेत्री शिवानी शर्मा ने कहा कि मैं आप सभी को क्रिसमस की ढेर सारी शुभकामनाएं देती हूं। यह पर्व आपके जीवन में प्यार, शांति, खुशहाली और सफलता लेकर आए। हमें हमेशा एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा करनी चाहिए और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए।
गौरतलब है कि शिवानी शर्मा इन दिनों अपने अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट्स और म्यूजिक सॉन्ग्स को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। उनके काम को देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी खूब सराहना मिल रही है। सोशल मीडिया पर उनकी मजबूत फैन फॉलोइंग है और उनके प्रशंसक उनके आने वाले प्रोजेक्ट्स का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
क्रिसमस जैसे खास मौके पर शिवानी शर्मा का यह संदेश न सिर्फ उनके फैन्स के लिए खास रहा, बल्कि समाज में प्रेम, भाईचारे और सकारात्मक सोच का भी संदेश देता नजर आया।
इसे भी पढ़ें: चौपारण: प्रत्येक वर्ष शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शिक्षक प्रकाश कुमार को प्रशस्ति पत्र एवं अंगवस्त्र देकर किया गया सम्मानित